Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले मांस काटा फिर जलाया...', ब्रिटेन में 17 साल के लड़के ने की दो बिल्ली के बच्चों की हत्या; 1 साल की हुई सज

    ब्रिटेन में एक 17 वर्षीय लड़के को दो बिल्ली के बच्चों की क्रूरता से हत्या करने के जुर्म में 1 साल की सजा सुनाई गई है। अभियोजक के अनुसार लड़का इंसानों को भी मारना चाहता था और उसने हत्या के बाद बचने की जानकारी भी खोजी थी। उसने स्वीकार किया कि मई में उत्तर-पश्चिम लंदन के एक पार्क में दो बिल्ली के बच्चों की हत्या उसी ने की थी।

    By Digital Desk Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 05 Aug 2025 12:05 AM (IST)
    Hero Image
    ब्रिटेन में 17 साल के लड़के ने दो बिल्ली के बच्चों की हत्या कर दी।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  ब्रिटेन में एक 17 वर्षीय लड़के को दो बिल्ली के बच्चे की क्रूरता से हत्या करने के जुर्म में 1 साल की सजा सुनाई गई।

    अभियोजक ने कोर्ट में बताया कि वो लड़का एक इंसान की हत्या भी करना चाहता था। इतना ही नहीं उसने हत्या करने के बाद बचने की जानकारी भी इकट्ठा की थी। मई में उत्तर-पश्चिम लंदन के एक पार्क में दो बिल्ली के बच्चे कटे हुए पाए गए, जिनके शरीर पर रस्सियाँ बंधी हुई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक इंसान की हत्या भी करना चाहता था लड़का

    लड़के ने स्वीकार किया कि उसने ही दोनों बिल्लियों की बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि, उसने ये नहीं बताया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। लड़के के फोन से मिले नोट में लिखा था, "मैं सचमुच किसी की हत्या करना चाहता था। हर दिन मैं इस बारे में सोचता रहता था कि हत्या करके कैसे बच निकलूं। अपनी इस इच्छा को कम करने के लिए मैंने बिल्लियों को भी मार डाला है।"

    अभियोजक वैलेरी बेंजामिन ने अदालत को बताया कि उसके कार्यों से "जानवरों को ढूंढने, उन्हें सार्वजनिक स्थान पर ले जाने और इस तरह के क्रूर तरीके से उनकी हत्या करने में एक हद तक योजना का पता चलता है।

    दोनों बिल्ली के बच्चों के मांस और फर के टुकड़े जले हुए थे। पुलिस को घटनास्थल से चाकू, ब्लोटॉर्च और कैंची भी मिलीं।

    यह भी पढ़ें- कैट के आदेश को रद करने को नैनीताल हाई कोर्ट पहुंची भारत सरकार, यह है पूरा मामला