होर्मुज की रक्षा के लिए UK बेस का इस्तेमाल कर सकता है अमेरिका, एंडी बर्नहम ने दी मंजूरी
यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का उपयोग ईरान के खिलाफ रक्षात्मक हमलों के लिए करने की अनुमति दी है। ...और पढ़ें

UK बेस के इस्तेमाल की मंजूरी (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
एंडी बर्नहम ने अमेरिकी सेना को यूके बेस दिए।
ईरान के खिलाफ रक्षात्मक हमलों के लिए उपयोग होगा।
यह कीर स्टारमर सरकार की नीति का विस्तार है।
डिजिटल डेस्क, लंदन। यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने अमेरिका को ब्रिटिश मिलिट्री बेस के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। अमेरिका इस बेस का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ डिफेंसिव हमलों के लिए कर सकता है।
कीर स्टारमर की सरकार के वक्त भी अमेरिका को UK बेस इस्तेमाल करने की इजाजत थी। वहीं एंडी बर्नहम ने भी पिछली सरकार के फैसले को जारी रखा है।
होर्मुज पर खतरे को रोकने के लिए मंजूरी
स्टारमर ने शुक्रवार को सीनियर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी, जिसमें इस महीने की शुरुआत में US ऑपरेशन फिर से शुरू होने के बाद ब्रिटिश नीति पर चर्चा की गई।
सोमवार को प्रधानमंत्री बने बर्नहम को इस चर्चा के बारे में बताया गया और उन्होंने भी इस फैसले में कोई बदलाव नहीं किया।
मंत्रियों ने मौजूदा नीति को जारी रखने का फैसला किया, जिसके तहत हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया और ग्लूसेस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड के बेस का इस्तेमाल US विमान कर सकते हैं।
ये विमान ईरानी मिसाइल खतरे का मुकाबला करने और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के लिए खतरा पैदा करने वाले ठिकानों को निशाना बनाने के मिशन पर होंगे।
ब्रिटिश सरकार के इस फैसले के साथ ही अमेरिकी ऑपरेशन के मौजूदा दौर के कुछ हिस्सों के लिए ब्रिटिश बेस का इस्तेमाल होने का अनुमान है।
US सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने रात भर में ईरानी मिलिट्री कमांड सेंटर, लॉन्च साइट और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में तीन पायलट बीमार, एक को उड़ान के बीच में ही देनी पड़ी ऑक्सीजन