Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पत्नी ने पति की छाती में चाकू घोंपकर कर दी हत्या', महिला को बयानों ने लंदन पुलिस को चौंकाया

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:18 AM (IST)

    ब्रिटेन में एक 72 वर्षीय महिला ने अपने 84 वर्षीय पति की छोटे चाकू से हत्या कर दी। अदालत ने महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें

    'पत्नी ने पति को छाती में चाकू घोंपकर कर दी हत्या', महिला को बयानों ने लंदन पुलिस को चौंकाया

    'पत्नी ने पति को छाती में चाकू घोंपकर कर दी हत्या', महिला को बयानों ने लंदन पुलिस को चौंकाया

    HighLights

    1. घटना मार्च 2025 में ग्रेटर मैनचेस्टर के प्रेस्टविच स्थित उनके घर में हुई

    2. पुलिस द्वारा जारी बॉडी कैमरा फुटेज में डैरिल पति के खून से लथपथ नजर आईं

    डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में एक 72 वर्षीय महिला ने अपने 84 वर्षीय पति की छोटे चाकू से हत्या कर दी। अदालत ने महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। डैरिल बर्मन पर अपने पति डेविड बर्मन की हत्या का आरोप था। घटना मार्च 2025 में ग्रेटर मैनचेस्टर के प्रेस्टविच स्थित उनके घर में हुई।

    महिला का दावा

    डैरिल ने अदालत में कहा कि पति लंच ट्रे लेकर जा रहे थे, लड़खड़ाकर गिर पड़े और ट्रे पर रखे 12 सेंटीमीटर लंबे चाकू से उनकी छाती में चोट लग गई। उन्होंने इसे दुर्घटना बताया।

    लेकिन जूरी ने इस दावे को खारिज कर दिया और डैरिल को हत्या का दोषी पाया। मैनचेस्टर मिनशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट की जज टीना लैंगडेल ने कहा, मुझे यकीन है कि कुछ ऐसा हुआ जिससे आपका धैर्य टूट गया और आपने पति पर चाकू से हमला कर दिया।

    चौंकाने वाला बर्ताव

    पुलिस द्वारा जारी बॉडी कैमरा फुटेज में डैरिल पति के खून से लथपथ नजर आईं। पैरामेडिक्स के आने पर उन्होंने पूछा कि पुलिस यहां क्यों आई है? क्या आप सोचते हैं कि मैंने उसकी हत्या कर दी है?"

    परिवार की पीड़ा

    डेविड बर्मन के बेटे (जिसका नाम भी डैरिल है) ने कहा कि पिता की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। बेटी डेबी डेविस ने कहा कि पिता की मौत से उनके जीवन में बड़ी खालीपन आ गया है।

    खबरें और भी

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छाती की घातक चोट के साथ उंगली पर डिफेंसिव वाउंड भी पाया गया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।