Move to Jagran APP

Hathras Satsang Kand: किसी को तहखाना तो किसी को दिखी सुरंग,आखिर क्या है 12 फीट ऊंची दीवारों के पीछे?

By JagranFri, 5 Jul, 2024, 02:56 pm IST

Hathras Satsang Kand: हाथरस के सिकंदराराऊ में हुए भीषण हादसे के बाद साकार विश्व हरि भोले बाबा का नाम हर तरफ चर्चा में हैं। इसके साथ ही बिछवां में बना रामकुटीर आश्रम भी सुर्खियों में बना हुआ है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती, बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा। जितने मुंह, उतनी बातें। कोई कह रहा है कि भोले बाबा आश्रम में ही रुके हैं तो कोई उनके न होने के दावों में जुटा है। बाबा की मौजूदगी के इस रहस्य के बीच उनके आश्रम को भी रहस्यलोक का नाम दिया जा रहा है। कभी किसी को आश्रम से दूर बने खंडहर में तहखाना दिखता है तो कभी सुरंगों की मनमानी कहानी प्रसारित की जाती है। लोगों में जिज्ञासा इसलिए भी है कि नौ बीघा में फैला यह आश्रम ऊंची दीवारों से घिरा है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती भी लोगों की बेचैनी बढ़ती है। आश्रम के अंदर दो भवन बने हैं। इनमें से एक है भोले बाबा का प्रवास स्थल, जाे सभी सुविधाओं से परिपूर्ण बताया जाता है।